29.7 C
Bilāspur
Sunday, March 8, 2026
spot_img

अमसेना में डीजे को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 8 लोग घायल लाठी, रॉड, हसिया और कुल्हाड़ी से किया गया हमला, सिम्स में चल रहा इलाज

हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अमसेना में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात डीजे को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बारात के दौरान हुए इस झगड़े में 40-50 लोगों की भीड़ ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दंपति समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित कल्पना सूर्यवंशी का छोटा बेटा नितेश आवासपारा में डीजे देखने गया था। वहां मौजूद जोगी और नरेश ने उससे पूछताछ करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद उसकी बाइक भी छीन ली गई। अगली सुबह बाइक टूटी-फूटी हालत में नाले में मिली।बाइक देखकर परिवार ने पूछताछ शुरू की तो नरेश और जोगी ने अपने रिश्तेदारों व मोहल्ले के करीब 40-50 लोगों को इकट्ठा कर लिया। भीड़ ने लाठी, रॉड, हसिया और कुल्हाड़ी से लैस होकर सूर्यवंशी परिवार के घर में घुसकर हमला कर दिया। घर में मौजूद कल्पना, उनके पति अर्जुन सूर्यवंशी और बच्चों को बेरहमी से पीटा गया।हमले में सभी को सिर, पेट, पीठ, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरा परिवार खून से लथपथ हालत में सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles