समयबद्ध तरीके से जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें कलेक्टर टीएल बैठक और साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याए

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और सुनियोजित तरीके से किया जाए ताकि सुशासन के उद्देश्य को साकार किया जा सके। कलेक्टर ने बताया कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं निगरानी, और विकास कार्यों में गति लाना है। साथ ही, इस अभियान के माध्यम से आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना भी महत्वपूर्ण लक्ष्य है।बैठक में कलेक्टर ने भीषण गर्मी और गिरते भू-जल स्तर पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए और इसके लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं।

जल संकट से निपटने के लिए कलेक्टर ने वाटर रिचार्जिंग और रेनवाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन उपायों को प्रभावी ढंग से अपनाने से आने वाले समय में पानी की समस्या से राहत मिल सकती है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और मौके पर ही निराकरण योग्य मामलों का समाधान किया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles