Homeहमर बिलासपुरसड़क और नाले पर कब्जा करने वालों पर चला निगम का डंडा...

सड़क और नाले पर कब्जा करने वालों पर चला निगम का डंडा सिम्स चौक से पुराने बस स्टैंड तक जब्त किए गए ठेले-खोमचे

नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। सड़कों और नालों पर कब्जा जमाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ रोजाना कार्रवाई की जा रही है। निगम अमले द्वारा ठेले, खोमचे और अन्य सामान जब्त कर यातायात को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।इसी कड़ी में निगम की टीम ने सिम्स चौक से लेकर सदर बाजार, गोलबाजार, गांधी चौक होते हुए पुराने बस स्टैंड क्षेत्र तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क या नाले पर कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की गई। अतिक्रमणकारियों का पूरा सामान जब्त कर लिया गया।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उनका लक्ष्य शहर को साफ-सुथरा और यातायात के लिए सुगम बनाना है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments