
रिंग रोड नंबर दो स्थित अरिहंत हाईट्स कॉलोनी निवासी भाजपा नेत्री स्मृति जैन ने अपने ही कॉलोनी के कुछ लोगों पर झूठी शिकायत करने, मानसिक प्रताड़ना देने और उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। स्मृति जैन ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बेटी का वीडियो बनाने की कोशिश की गई, वाहन की तोड़फोड़ की गई और यहां तक कि उनके खिलाफ मीडिया में भी झूठ फैलाया गया। उनका कहना है कि कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, आरोप है कि उनकी बड़ी बेटी की एक्टिवा को जानबूझकर इस तरह लॉक किया गया कि वह उनकी चाबी से नहीं खुल रही थी और वाहन की सीट भी काट दी गई। इसके अलावा छोटी बेटी का नहाते वक्त वीडियो बनाने की कोशिश भी की गई, जिसका जिक्र ऑडियो रिकॉर्डिंग में है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाए हैं ।ऐसे में अब पुलिस दोनों हो पक्षों की शिकायत पर जांच। कर मामले में कार्यवाही करेगी।




