छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी,बेटियों ने लहराया परचम बिलासपुर के दो विद्यार्थी आए मेरिट में,बारहवीं के परिणाम बेहतर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12वीं और 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी किए। इस साल कक्षा 10वीं में 3,28,522 विद्यार्थी शामिल हुए थे।वही कक्षा 12वीं में 2,40,356 विद्यार्थी शामिल हुए थे।जबकि 36 केंद्रों मे उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन मूल्यांकन किया गया था।परिणाम की घोषणा के बाद दसवीं में प्रदेश में 76 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।वही 12वीं का परिणाम 81 प्रतिशत रहा ।जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी। बारहवीं में प्रदेश भर में अखिल सेन ने टॉप किया है तो दसवीं में इशिका बाला ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 12वीं में जहां बिलासपुर से कोई भी विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में स्थान नहीं बन पाया तो वहीं 10वीं में बिलासपुर के दो विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है इसमे 97.83% के साथ उत्कर्ष केशरवानी नौंवे स्थान पर और 97.67% के साथ राधिका दिघ्रस्कर दसवें स्थान पर रही।हालांकि बिलासपुर में पिछले कई वर्षों से मेरिट सूची में विद्यार्थियों की सहभागिता जरूर नजर आई है लेकिन टॉप करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है पिछले कुछ समय से लगातार जिला शिक्षा विभाग भी बेहतर परिणाम के लिए प्रयास कर रहा है लेकिन जिस तरह से दसवीं के परिणाम शारदा साल प्रभावित हो रहे हैं वह दर्शा रहा है कि अभी शिक्षा विभाग को इस दिशा में और मेहनत करने की आवश्यकता है। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी जिसका परिणाम उन्हें आज सफलता के रूप में हासिल हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles