फेसबुक पर नजदीकी, शादी का वादा और फिर धोखा शादी की बात पर मारपीट, युवती ने तोरवा थाने में दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती एक युवती के लिए धोखे की कहानी बन गई। फेसबुक के जरिए आरोपी ने पहले भरोसा जीता, फिर शादी का वादा कर संबंध बनाए। रिश्ता मजबूत होता गया और आरोपी का युवती के घर आना-जाना भी बढ़ गया। लेकिन जब भी पीड़िता ने शादी की बात की, आरोपी बहाने बनाकर टालता रहा और धीरे-धीरे विवाद और मारपीट पर उतर आया।बताया जा रहा है कि यह सिलसिला 2024 तक चलता रहा। शादी का सपना संजोए पीड़िता आखिरकार टूट गई और न्याय के लिए तोरवा थाने का दरवाजा खटखटाया। उसने आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles