Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसता पुलिस प्रशासन अब...

बिलासपुर में ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसता पुलिस प्रशासन अब तक 1920 वाहन चालकों के लाइसेंस किए गए निलंबित, कार्रवाई लगातार जारी

बिलासपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब भारी पड़ रहा है।लगातार चालानी कार्रवाई के साथ अब वाहन चालकों के लाइसेंस भी निलंबित किए जा रहे हैं। अब तक करीब 1920 लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। यातायात पुलिस बिलासपुर ने सख्त रवैया अपनाते हुए अब तक 1920 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। ये कार्रवाई उन चालकों पर की जा रही है जो लगातार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते पाए गए।एसएसपी रजनेश सिंह और एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के दिशा-निर्देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस का मकसद जिले में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।तेज रफ्तार, रेड सिग्नल जंपिंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना, शराब पीकर ड्राइविंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट जैसे मामलों में न केवल चालान काटे जा रहे हैं, बल्कि ऐसे मामलों में लाइसेंस निलंबन की सिफारिश जिला परिवहन विभाग को भेजी जा रही है।

यह कार्रवाई सिर्फ सख्ती नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा का गंभीर प्रयास है। यातायात पुलिस का मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं में जिनकी गलती पाई जाती है, उनके लाइसेंस निलंबित किए जाएं ताकि वे दोबारा नियमों का उल्लंघन न करें।इंजीनियरिंग, एजुकेशन और एनफोर्समेंट— इन तीन सिद्धांतों के तहत ट्रैफिक पुलिस सड़क इंजीनियरिंग में सुधार, लोगों को जागरूक करने और फिर जरूरत पर चालानी कार्रवाई की नीति पर काम कर रही है। एनएच, पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों के साथ मिलकर हादसों वाली जगहों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस बिलासपुर ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षा मानकों का पालन करें, नियमों के प्रति सजग रहें ताकि उन्हें किसी कठोर कार्रवाई का सामना न करना पड़े और जिले में सरल एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम रह सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments