आतंकवाद विरोधी दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बुधवार को जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मनाए जाने वाले आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ने उपस्थितजनों को शांति, एकता, मानवता और सद्भाव को बढ़ावा देने और आतंकवाद व हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। शपथ समारोह महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया, जो शांति और अहिंसा के प्रतीक हैं।

कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है, जिससे केवल जागरूकता और एकजुटता के माध्यम से ही मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा दें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम आरए कुरूवंशी, संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, शिवकुमार बनर्जी सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles