शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.88 लाख की ठगी तीन साल से फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार था और गूगल पे के जरिए लोगों से पैसे लेकर धोखाधड़ी करता था। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया।यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, जहां जून से अगस्त 2022 के बीच अविनाश साहू नामक युवक से आरोपी ने 2 लाख 88 हजार रुपये ठगे थे। उसने शेयर बाजार में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर यह रकम गूगल पे से ट्रांसफर करवाई थी। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।आरोपी की लोकेशन इंदौर के खजराना क्षेत्र में ट्रेस होने के बाद पुलिस टीम वहां रवाना हुई और दबिश देकर यश चावला नामक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles