Homeहमर बिलासपुरइंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी महंगी पड़ी, ‘लूटू पाण्डेय’ समेत तीन गिरफ्तार सरकंडा पुलिस...

इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी महंगी पड़ी, ‘लूटू पाण्डेय’ समेत तीन गिरफ्तार सरकंडा पुलिस ने बदमाशों पर की कड़ी कार्रवाई, न्यायालय ने भेजा जेल

सरकंडा थाना क्षेत्र में कार में स्टंट कर इंस्टाग्राम रील बनाने वाले बदमाश रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी न केवल स्टंटबाजी कर रहे थे बल्कि पुलिस की समझाइश पर भी हुज्जतबाजी करने लगे।21 मई को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि लूटू पाण्डेय कार में स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो वह भड़क गया और कहने लगा कि “क्या मैं इंस्टाग्राम में रील नहीं बना सकता?” पुलिस के साथ हुज्जतबाजी करने पर उसे हिरासत में लिया गया।इसी दौरान पेट्रोलिंग में बाल मुकुंद यादव और विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व अपने घर के पास गाली-गलौज करते हुए क्षेत्र की शांति भंग कर रहे थे। उन्हें भी समझाइश देने पर वे वाद-विवाद पर उतारू हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।जिसके बाद पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया। अदालत ने तीनों को केन्द्रीय जेल भेजने का आदेश दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments