Homeहमर बिलासपुरबिहान योजना से सशक्त हुईं ग्रामीण महिलाएं, छाता निर्माण बना आत्मनिर्भरता का...

बिहान योजना से सशक्त हुईं ग्रामीण महिलाएं, छाता निर्माण बना आत्मनिर्भरता का जरिया

बिलासपुर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत बिल्हा विकासखंड के भैंसबोड़ क्लस्टर की 800 से अधिक महिलाएं छाता निर्माण के कार्य से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। 34 ग्राम पंचायतों की ये महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान और सम्मान मिल रहा है। दीदियों ने बताया कि बिहान योजना से उन्हें प्रशिक्षण, कच्चा माल, विपणन सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उनकी आय और उत्पाद की गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हो रही है। महिलाएं अब हर महीने 8 से 9 हजार रुपये तक की आमदनी कर पा रही हैं, जिससे वे अपने परिवार का बेहतर तरीके से भरण-पोषण कर रही हैं और बचत भी कर रही हैं।

सरिता कौशिक सहित कई महिलाओं ने कहा कि बिहान योजना ने उन्हें घर की चारदीवारी से निकालकर समाज में आत्मनिर्भरता की पहचान दिलाई है। अब उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वे न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं, बल्कि सामाजिक रूप से भी सक्रिय हो गई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमागोहान शिविर में दीदियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की और उनकी बनाई छतरियां भी भेंट स्वरूप स्वीकार कीं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी दीदियों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments