बिलासपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल, दो थाना प्रभारी लाइन अटैच एसएसपी रजनीश सिंह सहित 7 इंस्पेक्टर और एक एसआई का किया तबादला

बिलासपुर के एसएसपी रजनीश सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 7 निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत दो थाना प्रभारियों को लाइन अटैच कर दिया गया है, वहीं कुछ अफसरों को जिम्मेदारी की नई कमान दी गई है।सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। वहीं, तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर को भी लाइन अटैच कर दिया गया है। इनके स्थान पर निरीक्षक अनिल अग्रवाल को तखतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जो इससे पहले आज़ाक थाना प्रभारी थे।

निरीक्षक किशोर केवट को कोनी थाना प्रभारी से हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि निरीक्षक राहुल तिवारी को सुरक्षा शाखा से हटाकर कोनी थाना की कमान दी गई है।इसी तरह, निरीक्षक नवीन देवांगन को रक्षित केंद्र से हटाकर यातायात शाखा की जिम्मेदारी दी गई है, और निरीक्षक रविंद्र अनंत को रक्षित केंद्र से हटाकर आज़ाक थाना प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा उप निरीक्षक एश्वरी मिश्रा को सिरगिट्टी थाना से हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।यह आदेश 23 मई 2025 को जारी हुआ और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। एसएसपी के इस फैसले को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles