Homeहमर बिलासपुरमौसम बदला, मरीजों की भीड़ बढ़ी सिम्स में ओपीडी 2000 के पार,...

मौसम बदला, मरीजों की भीड़ बढ़ी सिम्स में ओपीडी 2000 के पार, प्रबंधन ने संभाली कमान

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सीधा असर अब स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सिम्स और जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी में भारी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।सिम्स हॉस्पिटल में ओपीडी की संख्या 1800 से बढ़कर अब 2000 तक पहुंच चुकी है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच डॉक्टर और स्टाफ लगातार ड्यूटी में जुटे हुए हैं। भीड़ के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी मरीज को असुविधा न हो।सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। फिलहाल सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द जैसे सामान्य लक्षण वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। गंभीर लक्षण दिखने पर मरीजों को तत्काल भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।डॉ. लखन सिंह ने लोगों को सलाह दी है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बाहर के खानपान से बचें, घर का ताजा और गर्म भोजन लें और अधिक से अधिक उबला हुआ पानी पीएं। उन्होंने कहा कि सिम्स आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सक्रिय हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments