Homeहमर बिलासपुरक्राइम ब्रांच का अफसर बात कर महिला से की ठगी, जांच जारी,पुलिस...

क्राइम ब्रांच का अफसर बात कर महिला से की ठगी, जांच जारी,पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज, की जा रही तलाश

पोर्न फिल्म देखने का आरोप लगाकर क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते हुए शहर की एक महिला से 8 लाख 45 हजार रुपए की आनलाइन ठगी कर ली गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को अनजान मोबाइल धारक ने फोनकर अपने आपको क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने महिला से कहा वह बच्चों के अश्लील पोर्न फिल्म देखती है। उनके खिलाफ क्राइम ब्रांच में अपराध कायम हुआ है।मामले से बचने के लिए पैसे की मांग की गई। पकड़े जाने के भय से महिला उनके बताए गए बैंक एकाउंट में पैसा भेजने लगी। फोन करने वाले विभिन्न प्रकार का झांसा देते हुए अलग अलग किस्तों में 8 लाख 45 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिया है। लगातार पैसे मांगने से महिला परेशान होकर सिविल लाइन थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइलधारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments