ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, शराब व बाइक जप्त

सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सकरी पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मई 2025 को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू अवैध रूप से देशी शराब लेकर मोटरसाइकिल से बटालियन रोड सकरी होते हुए अपने घर जा रहा है। सूचना के आधार पर सकरी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया।पुलिस ने आरोपी रवि कुमार वर्मा निवासी दैहानपारा सैदा के कब्जे से 7.380 लीटर 41 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 3280 रुपये है, तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विजय राठौर, आरक्षक सुमंत कश्यप, रामचंद्र कश्यप व पवन बंजारे का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles