Homeहमर बिलासपुरपुलिस गाड़ी बताकर पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया, 54,800 की ठगी स्कार्पियो...

पुलिस गाड़ी बताकर पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया, 54,800 की ठगी स्कार्पियो में उधार डीजल भरवाने वाला फर्जी युवक गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को पुलिस विभाग से जुड़ा बताकर पेट्रोल पंप से 54,800 रुपये का डीजल उधार में भरवाया। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू के अनुसार, जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित एक निजी पेट्रोल पंप के मैनेजर तुलसीदास मानिकपुरी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 16 नवंबर 2024 को नेहरू नगर निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ अभिराज सिंह एक स्कार्पियो लेकर पेट्रोल पंप आया और दावा किया कि यह गाड़ी पुलिस विभाग में उपयोग होती है। इस झांसे में आकर पंप कर्मियों ने उसे उधार में डीजल देना शुरू किया।आरोपी ने 16 नवंबर 2024 से 9 मार्च 2025 तक कुल 54,800 रुपये का डीजल भरवाया। जब मैनेजर ने उधारी चुकाने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने चेक थमा दिया। लेकिन बैंक में चेक बाउंस हो गया।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी की स्कार्पियो का पुलिस विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments