वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज बोले—निकाह फीस होगी तय, धार्मिक कट्टरता और लव जिहाद महज भ्रांति,बिलासपुर में वक्फ संपत्ति से लेकर राजनीति तक बेबाकी से रखी बात, 100 बेड अस्पताल का किया ऐलान

बिलासपुर में शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का दौरा खासा सुर्खियों में रहा। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। खास बात ये रही कि उन्होंने निकाह में ली जाने वाली फीस को लेकर सख्त रुख दिखाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. सलीम राज ने एलान किया कि अब कोई भी मौलाना निकाह के लिए 1100 रुपये से अधिक फीस नहीं वसूल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला खासतौर पर गरीब परिवारों के हित में लिया गया है। निकाह एक धार्मिक कार्य है, इसे व्यावसायिक रूप नहीं दिया जा सकता।

अब 5 रुपये से 1100 रुपये तक ही फीस तय की गई है, इससे अधिक लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों पर भी खुलकर बात की। खासकर लव जिहाद और तीन शादी जैसे मुद्दों को खारिज करते हुए कहा कि इनका इस्लाम या हदीस से कोई संबंध नहीं है। डॉ. राज ने कहा कि ये पान ठेलों की चर्चाओं से उपजी बातें हैं, जिन्हें कुछ लोग गलत मंशा से हवा दे रहे हैं। उन्होंने धर्म की सही समझ समाज में फैलाने की जरूरत पर बल दिया।स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी डॉ. राज ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने जानकारी दी कि बिलासपुर में 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल खोला जाएगा, जो पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा।

उन्होंने बताया कि इसका संचालन स्थानीय लोगों के हाथों में होगा, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।राज्य के मुतवल्लियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे वक्फ संपत्तियों के संचालन में पारदर्शिता बरतें और कानून का पालन करें। उन्होंने बताया कि बिलासपुर की दो मस्जिदों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। वक्फ बोर्ड अब संपत्तियों के दुरुपयोग पर सख्ती से नजर रखेगा। राजनीतिक सवालों पर डॉ. सलीम राज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम समाज अब तुष्टीकरण की राजनीति को समझ चुका है। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर है क्योंकि वह देश और समाज के विकास की बात करती है। डॉ. राज के इन बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles