Homeहमर बिलासपुरडी पी. विप्र में “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” पर शपथ का आयोजन,नशा...

डी पी. विप्र में “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” पर शपथ का आयोजन,नशा मुक्त युवा – स्वस्थ भारत की पहचान

डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर में“विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जागरूकता पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “तंबाकू निषेध शपथ ग्रहण समारोह” रहा, जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और छात्रों ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से यह शपथ ली कि वे स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे, न ही दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे, अपितु समाज को तंबाकू मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष पोस्टर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में तंबाकू के दुष्परिणामों को चित्रों के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने “तंबाकू से होने वाली बीमारियाँ”, “तंबाकू और युवा पीढ़ी”, “सकारात्मक जीवन शैली” आदि विषयों पर विचार प्रस्तुत किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments