35.2 C
Bilāspur
Sunday, March 1, 2026
spot_img

सिरगिट्टी में रास्ता बंद होने से हजारों लोग परेशान, वैकल्पिक रास्ता न निकालने पर 6 जून को डीआरएम ऑफिस का करेंगे घेराव

बिलासपुर, सिरगिट्टी नवापारा में संतोषी माता मंदिर से गुरु गोविंद सिंह नगर तक जाने वाले निस्तारी मार्ग को रेलवे प्रशासन द्वारा अचानक बंद कर दिए जाने से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। यह WBM सड़क क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग था, जिसका उपयोग हजारों लोग प्रतिदिन करते थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए उक्त सड़क को बंद कर दिया।

इसके कारण अब लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में एम्बुलेंस और अन्य आपात सेवाओं का पहुंचना भी प्रभावित हो गया है। सड़क बंद होने से न सिर्फ आम नागरिकों की दिनचर्या प्रभावित हुई है, बल्कि कामकाजी वर्ग जैसे मजदूर, रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग अत्यंत सुगम और व्यावसायिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण था, जिसे बंद करना जनविरोधी निर्णय है।

आक्रोशित नागरिकों ने पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर से अपील की है कि वे रेलवे प्रशासन से बातचीत कर इस मार्ग को पुनः आम जनता के लिए खोलने की पहल करें। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि 5 जून तक रेलवे प्रशासन कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं देता है, तो 6 जून को सिरगिट्टी की समस्त जनता DRM कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होगी। सिरगिट्टी के नागरिकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस स्थिति के लिए सम्पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की अपील की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके और आवागमन फिर से सुचारु रूप से चालू हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles