शहर में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत हल्की फुहारों ने मौसम को बनाया सुहावना, लोगों के चेहरे खिले

सोमवार देर शाम मौसम ने करवट ली और शहर के कई हिस्सों में अचानक बारिश शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे हुई इस हल्की से मध्यम बारिश ने दिनभर की उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी।तेज़ हवाओं के साथ बरसी फुहारों ने न सिर्फ तापमान में गिरावट लाई, बल्कि पूरे शहर का माहौल भी खुशनुमा बना दिया। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए।बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ा दी। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक ने इस सुहाने मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया।मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुककर बारिश भी हो सकती है। देर शाम की इस बारिश ने भले ही थोड़ी देर साथ दिया, लेकिन शहरवासियों के चेहरों पर ताजगी और मुस्कान जरूर छोड़ गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles