रेलवे जीएम का निरीक्षण दौरा, अमेरी फाटक पर अंडरब्रिज कार्य में तेजी के निर्देश,समय पर निर्माण पूरा करने की चेतावनी, लापरवाही पर नाराज़ हुए महाप्रबंधक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश गुरुवार को बिलासपुर मंडल के विभिन्न रेलवे सेक्शनों के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने अमेरी समपार फाटक के पास निर्माणाधीन अंडरब्रिज और अन्य अहम परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने अमेरी अंडरब्रिज निर्माण स्थल का जायज़ा लिया, जहां वे कार्य की प्रगति और गुणवत्ता से संतुष्ट तो दिखे, लेकिन कुछ बिंदुओं पर उन्होंने स्पष्ट असंतोष भी व्यक्त किया। रेलवे ट्रैक, बाईपास लाइन और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।अमेरी फाटक पर लगे उपकरणों की कार्यप्रणाली का परीक्षण करते समय, जब उन्होंने मौजूद अधिकारियों से तकनीकी जानकारी पूछी, तो जवाब संतोषजनक नहीं था। इस पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।विशेषकर फाटक पर लगे डिजिटल टाईमर को लेकर महाप्रबंधक ने नाराज़गी जताई और इसे “ग़लत सिग्नल” बताते हुए तुरंत हटाने का आदेश जारी किया।

उनके साथ डीआरएम राजमल खोईवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।महाप्रबंधक ने कहा कि अमेरी फाटक पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ट्रेनों की संख्या भी अधिक है। अंडरब्रिज का निर्माण इस इलाके के लिए बेहद जरूरी है और इसे इस साल के अंत तक हर हाल में पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि जिन परियोजनाओं की रफ्तार धीमी है या जिनमें अनियमितता दिख रही है, उन्हें चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रबंधन समयबद्ध कार्य और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।बिलासपुर मंडल की यह निरीक्षण यात्रा एक बार फिर यह संदेश देती है कि रेलवे केवल यात्राओं का माध्यम नहीं, बल्कि बुनियादी ढांचे और जवाबदेही की एक गंभीर संस्था है। अमेरी अंडरब्रिज का समय पर निर्माण न केवल ट्रैफिक को राहत देगा, बल्कि लोगों की सुरक्षा को भी नई दिशा देगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles