Homeहमर बिलासपुरयात्रा से पहले ट्रेनों की रियल टाइम स्थिति जानें 'NTES' से मोबाइल...

यात्रा से पहले ट्रेनों की रियल टाइम स्थिति जानें ‘NTES’ से मोबाइल ऐप से मिलेगी आगमन, प्रस्थान व देरी की सटीक जानकारी

भारतीय रेलवे द्वारा संचालित नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) एक ऑनलाइन सेवा है, जो यात्रियों को देशभर की ट्रेनों की वास्तविक स्थिति जैसे आगमन, प्रस्थान, देरी, रद्दीकरण या मार्ग परिवर्तन की रियल टाइम जानकारी देता है। यह सेवा वेबसाइट के साथ-साथ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध मोबाइल ऐप के रूप में भी निशुल्क डाउनलोड के लिए मौजूद है।वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे सहित देश के कई ज़ोन में रखरखाव व अधोसंरचना विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देर से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे यात्रा से पहले एनटीईएस का उपयोग कर अपनी ट्रेन की सटीक जानकारी जरूर लें।एसईसीआर द्वारा बताया गया कि जैसे ही ट्रेनें कटनी, नागपुर, झारसुगुड़ा या लखोली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर प्रवेश करती हैं, उनका संचालन अधिक सटीक व समयबद्ध ढंग से किया जाता है। रेलवे की टीम परिचालन पर लगातार निगरानी बनाए रखती है।रेलवे द्वारा यात्रियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ट्रेन स्थिति की जानकारी भेजी जाती है। साथ ही स्टेशनों पर एनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए भी सूचनाएं दी जाती हैं। फिर भी यात्रियों को सलाह दी गई है कि NTES ऐप या वेबसाइट की सहायता लेकर अपनी यात्रा को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments