21.5 C
Bilāspur
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

बिलासपुर में ट्रेनें लेट, यात्री गर्मी और असुविधाओं से परेशान,रेलवे प्रशासन पर सवाल उठे, क्या राहत मिलेगी

बिलासपुर में इस साल भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, और गर्मी की वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं। तापमान लगातार 40-42 डिग्री के बीच बना हुआ है, और ऐसे में रेलयात्रियों को राहत की बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अधिकांश ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों का समय और धैर्य दोनों ही खत्म हो रहे हैं।प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री इस कठिन मौसम में परेशान हैं।कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 7 से 12 घंटे तक लेट हो रही हैं।शहडोल बिलासपुर पैसेंजर 1 घंटा 30 मिनट, पुरी उत्कल एक्सप्रेस 2 घंटे 12 मिनट, हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट, और हावड़ा-दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे 16 मिनट लेट हैं। कई ट्रेनें तो 8 से 12 घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं।गर्मी के कारण यात्रियों को न तो ठंडा पानी मिल रहा है और न ही कोई सुविधा। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे प्लेटफॉर्म पर बिना किसी सहूलियत के 7-8 घंटे तक बैठते नजर आ रहे हैं। रेलवे की लापरवाही और भीषण गर्मी ने यात्रा को और भी मुश्किल बना दिया है।अब सवाल यह उठता है कि क्या रेलवे प्रशासन इस स्थिति पर जल्द ध्यान देगा, और क्या यात्रियों को इन कठिन परिस्थितियों से राहत मिलेगी? फिलहाल, यात्री सिर्फ इंतजार कर रहे हैं और उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles