Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,,स्थापना दिवस पर जनसेवा,जोश और एकता...

बिलासपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,,स्थापना दिवस पर जनसेवा,जोश और एकता का संदेश,,प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास रहे मुख्य आकर्षण

बिलासपुर :- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने 26वें स्थापना दिवस को इस बार बिलासपुर में जनसंपर्क और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ जोरदार ढंग से मनाया। जिला स्तरीय कार्यक्रम को प्रदेश स्तर की भव्यता मिली जब पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास विशेष रूप से शामिल हुए। उनके स्वागत में बाजे-गाजे, फूल-मालाएं और उत्साहित कार्यकर्ताओं की भीड़ ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुमित उर्फ हिमांशु राज और प्रदेश सचिव मनोज तेजवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर पार्टी की मूल विचारधाराओं—सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और सर्वांगीण विकास—को याद किया गया और उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। केक काटने की रस्म के साथ साथ ज़रूरतमंदों को राशन, कंबल और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बांटी गई, जो पार्टी की जनसेवा की भावना को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने अपने उद्बोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आज भी भारत के संविधान, लोकतंत्र और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करें और युवाओं को इससे जोड़ें, क्योंकि यही लोकतंत्र की असली ताकत है।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी बृजमोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धीरज शर्मा और यूथ प्रभारी श्रीमती जानकी पांडे को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

वक्ताओं ने पार्टी के 26 वर्षों के संघर्ष और सेवाभाव से भरी यात्रा को गौरवपूर्ण बताया।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारी—वरिष्ठ महासचिव रामेश्वर केवट, प्रदेश महासचिव सी. देव कुमार, कोषाध्यक्ष रावस्कर गोरख, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अमीन, रतनपुर ब्लॉक अध्यक्ष अयूब मेमन समेत प्रदेशभर के दर्जनों ब्लॉकों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन स्थल पर जोश, एकजुटता और अनुशासन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।समापन पर पार्टीजनों ने एकजुटता और सेवा भावना के प्रतीकस्वरूप केक काटा और आगे भी समाज के हर वर्ग के लिए संघर्ष और सहयोग का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम ने न केवल संगठन की मजबूती को दर्शाया, बल्कि यह भी जताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति में और प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments