Homeहमर बिलासपुररपटा पुल पर बनेगा नया ब्रिज आवागमन में मिलेगी सुगमता मंगला से...

रपटा पुल पर बनेगा नया ब्रिज आवागमन में मिलेगी सुगमता मंगला से लोधी पारा के बीच भी ब्रिज की मिली स्वीकृति, जमीन अधिग्रहण का काम शुरू

बिलासपुर शहर में तेजी से बसाहट बढ़ रही है तो वहीं शहर के दूसरे छोर मैं बेस सरकंडा क्षेत्र में भी तेजी से लोगों की बसाहट बड़ी है जिससे इस क्षेत्र में भी ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होने लगी है ऐसे में अब छत्तीसगढ़ शासन ने शहर के बीच से होकर गुजरने वाली अरपा नदी पर दो ब्रिज प्रस्तावित किए हैं एक ब्रिज जहां रपटा पल के बगल में बनेगा जिसकी लंबाई 305 मीटर होगी और इसके लिए 11 करोड़ 50 लख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है तो वहीं दूसरा ब्रिज मंगला से लेकर लोधी पारा तक बनेगा जिसकी लागत लगभग 26 करोड रुपए अनुमानित की गई है

हालांकि मंगला से लोधी पारा तक जिस ब्रिज का निर्माण होना है उसमें जमीन अधिग्रहण को लेकर कुछ दिक्कतें आ रही है लिहाजा इस पॉल को तो बनने में समय लगेगा लेकिन रपटा के बगल में बनने वाले पुल का समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है और जल्द ही इसमें निर्माण कार्य शुरू होगा यह पल मौजूद पुल से थोड़ा ऊंचा बनेगा जिससे पानी भरने की स्थिति में यहां आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो निश्चित तौर पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बनाई गई यह सभी योजनाएं जब धरातल पर आएगी तो आवागमन में लोगों को काफी सुविधा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments