बिलासपुर पुलिस ने काटा गलत चालान,उत्तप्रदेश में खड़ी गाड़ी पर लगा आरोप पुलिस ने जांच शुरू की, हाई सिक्योरिटी प्लेट पर जोर

बिलासपुर में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां गोरखपुर निवासी एक शख्स की गाड़ी पर बिना राज्य में आए ही चालान काटा गया। वाहन मालिक ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है, जहां नवीन कुमार सिद्धानिया का वाहन UP53EN1053 खड़ा था। लेकिन छत्तीसगढ़ की यातायात पुलिस ने इस वाहन नंबर पर 30 मई 2025 को चालान कर दिया। SMS मिलने पर वाहन मालिक सकते में आ गया।नवीन कुमार का कहना है कि उनका वाहन कभी भी छत्तीसगढ़ नहीं गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके वाहन नंबर की फर्जी प्लेट बनाकर उसका गलत इस्तेमाल किया। चालान में दर्ज वाहन की तस्वीर उनके वाहन से मेल नहीं खाती।पत्र में नवीन कुमार ने बताया कि उनका वाहन टाटा नेक्सन है और वह गोरखपुर में ही मौजूद था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस फर्जी चालान को तत्काल निरस्त किया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसने वाहन नंबर की फर्जी प्लेट लगाई और किस उद्देश्य से किया।

ऐसे मामलों से मासूम वाहन मालिकों को परेशानी होती है और फर्जीवाड़े को बढ़ावा मिलता है।एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा देखा जा रहा है कि त्रुटि कहाँ हुआ है उसकी बारीकी से जांच की जा रही है। इसलिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि साफ-सुथरे नंबर प्लेट के जरिये इस तरह की दिक्कतें न हो सके। यह मामला साफ दिखाता है कि फर्जी नंबर प्लेट से जुड़े मामलों पर सतर्कता बेहद जरूरी है। पुलिस और प्रशासन की चुनौती है कि ऐसी घटनाओं पर जल्द रोक लगे और निर्दोष लोगों को न्याय मिले।फिलहाल देखने वाली बात होगी कि ट्रैफिक पुलिस इस पेचीदा अनसुलझे मामले को कबतक सुलझा पाती है।सभी अब यह जानना चाहते है कि इसे कोई साजिश के तहत किया है या ये वाकई ट्रैफिक कमांड के गलती से हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles