बिलासपुर स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर 1 हुआ अब गुलजार,यात्री सुविधा के लिए प्रमुख ट्रेनों का ठहराव, प्लेटफॉर्म 2 और 3 की भीड़ कम करने की पहल

बिलासपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर 1 अब पहले जैसा वीरान और सुनसान नहीं रहा।रेलवे प्रशासन की नई व्यवस्था के तहत इस प्लेटफॉर्म की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।कभी गिनी-चुनी ट्रेनों का ठहराव देखने वाला यह प्लेटफॉर्म अब यात्रियों की चहल-पहल से भरा नजर आने लगा है।परिचालन को सुगम और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का ठहराव अब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर देना शुरू कर दिया है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अब गीतांजलि एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें रुकने लगी हैं।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए यह बदलाव बेहद जरूरी हो गया था। प्लेटफॉर्म 1 पर यात्री सुविधाएं जैसे एस्केलेटर, लिफ्ट, वेटिंग एरिया और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था पहले से ही मौजूद हैं। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने भी इस बदलाव की सराहना करते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 अपेक्षाकृत शांत, साफ-सुथरा और सुविधाजनक रहता है, जिससे सफर की शुरुआत आरामदायक होती है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाने से भीड़ का दबाव अब अन्य प्लेटफॉर्म पर कम हो रहा है और स्टेशन का ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर हो रहा है। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को ट्रेनों तक पहुंचना आसान हो गया है और कुल मिलाकर उनका यात्रा अनुभव पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हुआ है। आने वाले दिनों में रेलवे इसी तरह के और कदम उठाकर स्टेशन को और अधिक यात्री हितैषी बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles