बिलासपुर स्टेशन पर चौबीसों घंटे खुला नया फूड प्लाज़ा,सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह की पहल से यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक शानदार और बहुप्रतीक्षित फूड प्लाज़ा की शुरुआत की गई है। कोविड काल के बाद पहली बार स्टेशन पर इस तरह का बड़ा ईटिंग जॉइंट खोला गया है, जो चौबीसों घंटे खुला रहेगा। इस सुविधा की शुरुआत बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह की पहल और सतत प्रयासों से संभव हो पाई है। इसका उद्घाटन हो चुका है और अब यात्री इसका लाभ लेने लगे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर, मेन गेट 2 के पास स्थित हेरिटेज बिल्डिंग में तैयार यह फूड प्लाज़ा यात्रियों को हर समय ताजा और स्वादिष्ट भोजन मुहैया करा रहा है। यहां स्नैक्स, फास्ट फूड, थाली और प्रॉपर मील जैसी कई तरह की खाने-पीने की चीजें उपलब्ध हैं।

सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से स्टेशन पर यात्रियों को रात में भोजन की समस्या झेलनी पड़ती थी। इसी वजह से चौबीसों घंटे खुलने वाले इस फूड प्लाज़ा की योजना बनाई गई थी, जो अब साकार हो गई है। फूड प्लाज़ा में बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्री इस सुविधा से खुश हैं और उनका कहना है कि देर रात और सुबह की ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी राहत है। फूड प्लाज़ा का प्रबंधन करने वाले मैनेजर चिरेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि गुणवत्ता और हाइजीन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे की यह पहल न सिर्फ स्टेशन पर यात्रियों की जरूरतें पूरी कर रही है, बल्कि बिलासपुर स्टेशन को यात्री हितैषी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। भविष्य में और भी सुविधाएं जोड़ने की योजना है ताकि यात्रियों को हर स्तर पर बेहतरीन अनुभव मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles