प्लेटफॉर्म नहीं, मिडिल लाइन में रोकी लोकल ट्रेन! डोंगरगढ़ स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही, यात्रियों की जान पर बन आई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डोंगरगढ़ स्टेशन पर बुधवार देर रात गोंदिया दुर्ग मेमू लोकल को प्लेटफॉर्म की बजाय मिडिल लाइन में खड़ा कर दिया गया,जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।लोग बिना प्लेटफॉर्म के ही ट्रेन से उतरने लगे,जबकि एक ओर मालगाड़ी खड़ी थी और दूसरी ओर से तेज़ रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेनें गुजर रही थीं।गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, वरना जानमाल की भारी क्षति हो सकती थी।
घटना के बाद जब स्टेशन मास्टर और रेलवे सुरक्षा बल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस मामले में अनभिज्ञता जताई।स्थानीय स्तर पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर जब नागपुर डीआरएम कार्यालय से संपर्क किया गया, तो उच्च अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डोंगरगढ़ से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।जबकि घटना का वीडियो सामने आ चुका है,जो शोशल।मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।जिसमें यात्री बिना प्लेटफॉर्म के ट्रेन से उतरते दिखाई दे रहे हैं।इस लापरवाही ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।लोकल ट्रेन को मिडिल लाइन में खड़ा करना और यात्रियों को बिना सूचना जोखिम में डालना रेलवे की गंभीर चूक मानी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles