
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब युवक को अचेत देखा, तो तत्काल इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और सिविल डिफेंस को दी।मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस और स्टेशन प्रबंधन की टीम ने युवक की पहचान करने का प्रयास किया। पूछताछ में पता चला कि मृतक स्टेशन परिसर में ही रहने वाला एक बेसहारा युवक था, जो नशे की लत का शिकार था।रेलवे प्रशासन ने तत्काल घटना की सूचना तोरवा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।




