नेशनल हाईवे पर टशन की शूटिंग, रसूखदारों ने बना डाला सड़क को स्टूडियो,कारों की लाइन लगाकर जाम किया हाईवे, वीडियो वायरल होने पर डिलीट की गई इंस्टा आईडी

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। रसूखदार लड़कों ने सड़क को फिल्मी लोकेशन बना डाला। मामला हाईप्रोफाइल है, लेकिन पुलिस अब तक मौन है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा नेता के करीबी और पूर्व कांग्रेस नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा से जुड़ा है। वेदांश ने हाल ही में दो लग्जरी कार खरीदी थीं। कार डिलीवरी के बाद वह अपने दोस्तों संग टोयोटा शोरूम पहुंचा, जहां फोटोशूट और वीडियो शूट कराया गया।रात में हाईवे पर टशन दिखाने का जुनून इस कदर हावी था कि वेदांश और उसके दोस्तों ने आठ-दस लग्जरी कारों को बीच सड़क में खड़ा कर दिया। बाकायदा स्टूडियो से कैमरामैन और ड्रोन बुलवाए गए।

नेशनल हाईवे को घंटों तक शूटिंग लोकेशन बनाकर ट्रैफिक रोक दिया गया।वीडियो में दिख रहा है कि युवक मस्ती कर रहे हैं, जश्न मना रहे हैं, और सड़क पर गाड़ियों की कतार लगी है। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उन्हें रोक सके। वहां से गुजर रहे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।वेदांश ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो को रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, लेकिन जब मामला तूल पकड़ने लगा और वीडियो वायरल हुआ, तो उसने अपनी इंस्टा आईडी ही डिलीट कर दी।

हालांकि वीडियो अब भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर हो रहा है।लोगों ने पुलिस को भी आड़े हाथों लिया है। सोशल मीडिया पर पुलिस को ट्रोल करते हुए कहा गया कि नियम केवल आम लोगों के लिए हैं, रसूखदारों को खुली छूट है। मामला हिर्री और चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि एसएसपी ने कहा कि कोई भी हो सख्त कार्यवाही की जाएगी। अब सवाल ये है कि क्या पुलिस इस हाईप्रोफाइल टशन पर कार्रवाई करेगी, या फिर रसूखदारों की ताकत के आगे कानून फिर झुक जाएगा। वीडियो की सच्चाई अब हर किसी की जुबान पर है, लेकिन जवाबदेही अब तक अधूरी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles