ईडी की छापेमारी पर गरजी कांग्रेस, भूपेश बोले- अडानी को बचाने की साजिश,22 जुलाई को प्रदेशभर में चक्का जाम, बघेल के बेटे की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक बदला

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई विधायक शामिल हुए। बैठक के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का मुद्दा विधानसभा में उठाया गया था, और इसी को दबाने के लिए उनके घर ईडी का छापा पड़ा और बेटे चैतन्य बघेल को बिना नोटिस गिरफ्तार किया गया।दीपक बैज ने एलान किया कि 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने केंद्र पर अडानी समूह के लिए खनिज संसाधनों को सौंपने की तैयारी का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस जनता के हक के लिए संघर्ष तेज करेगी।नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि योग के नाम पर भाजपा सरकार ने एक साल में 11 करोड़ खर्च किए, जबकि कांग्रेस सरकार ने पांच साल में केवल साढ़े चार करोड़ खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर नेता भूपेश बघेल के परिवार के साथ है और ये आंदोलन और तेज होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles