बिलासा एयरपोर्ट पर मंडरा रहा सियार संकट,जंगल से भटके जानवर उड़ानों की सुरक्षा में बन रहे बाधा

बिलासपुर का बिलासा एयरपोर्ट इन दिनों एक अनोखे खतरे से जूझ रहा है। तकनीकी या आतंकी नहीं, बल्कि यहां सियारों का आतंक विमानों की उड़ान में संकट खड़ा कर रहा है। रनवे के आसपास जंगली सियारों की लगातार मौजूदगी से सुरक्षा और नियमित उड़ानों पर असर पड़ सकता है।एयरपोर्ट परिसर में बीते कुछ दिनों से सियारों के झुंड देखे जा रहे हैं। ये कभी झाड़ियों में तो कभी रनवे के करीब नजर आते हैं। इस वजह से टेकऑफ और लैंडिंग के समय हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कानन पेंडारी से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है, लेकिन अब तक सियारों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है।

एयरपोर्ट के पास घनी झाड़ियों और जंगल की सफाई न होने के कारण सियारों ने इस क्षेत्र को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। 2013 और दो साल पहले भी इसी तरह की स्थिति सामने आई थी, जब पिंजरे और लालच के बाद भी सियार पकड़ से बाहर रहे थे।वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने साफ कहा है कि जब तक झाड़ियों की कटाई नहीं होगी, सियारों को हटाना संभव नहीं। जानकारों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन, वन विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय जरूरी है, वरना ये वन्यजीव कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles