रायपुर बना स्वच्छता की मिसाल, अब लक्ष्य नम्बर-1 शहर बनने काउप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की मेहनत रंग लाई

रायपुर को देश के चौथे सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा मिलने पर बुधवार को नगर निगम ने शहीद स्मारक भवन में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 25 स्वच्छता निरीक्षकों, 144 स्वच्छता दीदियों और 52 सफाई मित्रों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसमें जनभागीदारी की अहम भूमिका है। रायपुर अब मिलियन प्लस कैटेगरी में चौथे स्थान पर है, जल्द इसे देश में पहला स्थान दिलाना है।

अरुण साव ने कहा कि रायपुर की इस उपलब्धि में हर सफाईकर्मी का समर्पण शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर सहित राज्य के सात शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। प्रदेश के 115 शहरों ने अपनी रैंकिंग सुधारी है, जो दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

राज्य सरकार सभी नगर निकायों को हरसंभव सहयोग दे रही है, ताकि शहर स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट बन सकें।महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की सफलता की असली नींव सफाई कर्मी और दीदियां हैं, जिन्होंने सेवा को समर्पण से निभाया। वहीं सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा कि धूप, बारिश, ठंड हर हाल में आप लोग निस्वार्थ सेवा करते हैं।

कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी मेहनत ने रायपुर को गर्व दिलाया। समारोह में आयुक्त विश्वदीप, गायत्री चंद्राकर, यूएस अग्रवाल, विनोद पांडेय, प्रीति सिंह सहित निगम के सभी जोनों के पार्षद व अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles