हर घर जल के साथ जल संरक्षण भी ज़रूरी,उप मुख्यमंत्री अरुण साव जल जीवन मिशन के तहत मास्टर ट्रेनर्स को मिला तकनीकी प्रशिक्षण

उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने शनिवार को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण के समापन सत्र में शिरकत की। उन्होंने हर घर तक नल जल पहुँचाने के साथ-साथ जल संरक्षण को प्राथमिकता में रखने की बात कही।

इस मौके पर पीएचई विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, प्रमुख अभियंता टी.डी. सांडिल्य समेत यूनिसेफ की विशेषज्ञ चेतना देसाई मौजूद रहीं। दो चरणों में हुए इस प्रशिक्षण में ग्रामीण जलापूर्ति की तकनीकी, सामुदायिक सहभागिता और जल संरचना की दीर्घकालिक स्थिरता पर फोकस किया गया।

श्री साव ने अधिकारियों को ग्रामीण जल स्रोतों के संरक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।प्रमुख अभियंता श्री सांडिल्य ने प्रतिभागियों को समुदाय आधारित जल प्रबंधन और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं चेतना देसाई ने प्रशिक्षण में बाल संरक्षण और लिंग संवेदनशीलता को भी अहम बताया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करना और स्थानीय युवाओं को दक्ष बनाना रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles