
नाबालिग लड़की के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी घनश्याम यादव को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना की जानकारी पीड़िता की टीचर के माध्यम से थाना चकरभाठा में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने लड़की को डरा-धमकाकर बलात्कार किया।थाना चकरभाठा में इस संबंध में अपराध क्रमांक दर्ज कर आरोपी के खिलाफ BNS और पोक्सो अधिनियम के तहत केस पंजीबद्ध किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी घनश्याम यादव ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि राधेलाल ध्रुवे, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर और आरक्षक गोवर्धन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




