
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग ने 30 जुलाई को जिले के रतनपुर, जोगीपुर, कोटा, बेलगहना, सोनपुरी, नगोई, खोगसरा और आमागोहन क्षेत्रों में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई की।

जोगीपुर से 2 और आमागोहन से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत परिवहन करते जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।नगोई क्षेत्र में लगभग 700 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया, जिसे नियमों के तहत जप्त कर जिला पंचायत सदस्य के सुपुर्द किया गया। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




