Homeहमर बिलासपुरबालिग छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तारलंबे फरार के बाद...

बालिग छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तारलंबे फरार के बाद सकरी पुलिस की कार्रवाई

थाना सकरी क्षेत्र के एक शासकीय विद्यालय में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और अनुचित यौन व्यवहार के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 24 अप्रैल 2025 को विद्यालय की छात्राओं की शिकायत पर प्रधान पाठक ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें शिक्षक राम मूरत कौशिक, निवासी सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर, मूल निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।शिकायत में गंभीर आरोप लगने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और बालिकाओं के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।30 जुलाई 2025 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया। पुलिस ने इसे संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई बताते हुए स्पष्ट किया कि नाबालिगों के साथ किसी भी तरह के अपराध पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments