सोलर पंप लक्ष्य की ओर विभाग का दावा, ‘हर घर नल जल’ योजना अब भी अधूरी ,276 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसमें से अब तक 245 पंप हुए स्थापित…

बिलासपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग ने जिले में सोलर पंप स्थापना के लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति का दावा किया है। विभाग को कुल 276 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसमें से अब तक 245 पंप स्थापित किए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शेष 31 पंप भी जल्द ही लगाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।कार्यपालन अभियंता हर्ष कबीर ने बताया कि यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए की जा रही है। सोलर पंप से जहां बिजली पर निर्भरता घटेगी, वहीं जल आपूर्ति की नियमितता भी बनी रहेगी।हालांकि, इन उपलब्धियों के बावजूद स्थानीय लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। विभाग की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी परियोजना ‘हर घर नल जल योजना’ का जमीनी क्रियान्वयन बेहद कमजोर है। यह योजना, जिसका बजट करीब 11,600 करोड़ रुपये है, कई जगहों पर अधूरी पड़ी है या कागजों में सीमित है।ग्रामीणों का कहना है कि सोलर पंप लगने के बावजूद कई स्थानों पर नल कनेक्शन नहीं हैं, पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है और जहां पानी आता भी है, वहां गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरता। परिणामस्वरूप, लोग अब भी हैंडपंप या पुराने जल स्रोतों पर निर्भर हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles