Homeहमर बिलासपुरमगरपारा चौक में नाबालिग के पास से धारदार चाकू बरामद ,सिविल लाइन...

मगरपारा चौक में नाबालिग के पास से धारदार चाकू बरामद ,सिविल लाइन पुलिस के जवानों की सतर्कता से बड़ी वारदात टली…

बिलासपुर :- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से संभावित वारदात टल गई। तालापारा क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों की चेकिंग के दौरान आरक्षक देवेंद्र दुबे और नितेश सिंह ने मगरपारा चौक पर एक नाबालिग युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।तलाशी लेने पर नाबालिग के पास से धारदार चाकू बरामद हुआ। युवक के खिलाफ अपचारी बालक अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर समय पर जांच न होती तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी।इस सराहनीय कार्य पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने दोनों आरक्षकों की प्रशंसा की है और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments