30.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

ऑपरेशन अंकुश में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता ,8 माह से फरार नशीली कैप्सूल तस्कर मो. आमिर गिरफ्तार…

जशपुर :- जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में आठ माह से फरार आरोपी मो. आमिर (27) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी थाना कुनकुरी क्षेत्र के पुराने मामले में वांछित था।दिसंबर 2024 में आरोपी मो. आमिर अपने साथी मकसूद आलम के साथ मिलकर एस पासमो प्रोक्सिवन प्लस कैप्सूल बेचते पकड़ा गया था। उस समय पुलिस ने मकसूद आलम से 407 नग कैप्सूल जब्त कर उसे जेल भेजा था, जबकि आमिर फरार हो गया था।आठ माह से लगातार पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर 18 अगस्त को कुनकुरी पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरकुंगा में घेराबंदी कर आमिर को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।आरोपी के खिलाफ थाना कुनकुरी में NDPS एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला ऑपरेशन अंकुश के तहत जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles