साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल,राज्यपाल ने दिलाई शपथ, राजभवन में गरिमामय समारोह…

बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में तीन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।नव नियुक्त मंत्रियों में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। इन नेताओं को शपथ दिलाते ही साय सरकार को नए ऊर्जा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने भी विश्वास जताया कि सभी मंत्री पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास व सुशासन का नया अध्याय लिखेंगे।शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय और भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्य, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।समारोह का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया, जबकि राज्यपाल सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी मंच पर उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और परंपरा का संतुलित समावेश देखने को मिला।राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह विस्तार सरकार की कार्ययोजना को नई दिशा देगा और संगठनात्मक संतुलन बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए नए मंत्रियों की भूमिका आने वाले दिनों में निर्णायक होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles