Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए मंत्री बने कैबिनेट का हिस्सा ,राजभवन...

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार, तीन नए मंत्री बने कैबिनेट का हिस्सा ,राजभवन में शपथ ग्रहण, विभागों का बंटवारा भी संपन्न…

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों नेता अब प्रदेश सरकार के कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्री परिषद के सदस्य, विधायकगण, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। समारोह का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया, वहीं राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित रहे। पूरा समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल में शामिल किए गए अपने सहयोगियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नए मंत्री पूरी निष्ठा और लगन के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में नई ऊर्जा और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री का कहना था कि यह टीम विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी।शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। सरकार ने साफ कार्यविभाजन के साथ सभी को जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग मिलने के बाद अब नवनियुक्त मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं और कार्यक्रमों को मूर्त रूप देने की तैयारी में जुट जाएंगे।राजभवन के बाहर और नवनियुक्त मंत्रियों के क्षेत्रों में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। फूल-मालाएँ पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कटिबद्ध है। सभी मंत्री प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देंगे और जनता को बेहतर शासन का अनुभव कराएँगे। सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय में विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़े कदम उठाए जाएँगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments