छत्तीसगढ़ की बदली दशा-दिशा,उप मुख्यमंत्री साव ने 5.3 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया,गोबरा नवापारा को विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ अतिरिक्त देने की घोषणा…

रायपुर :- उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रायपुर जिले के गोबरा नवापारा नगर पालिका में 5 करोड़ 30 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने 71 लाख से बने तहसील कार्यालय, 30 लाख से विकसित अटल परिसर, 1.23 करोड़ के व्यावसायिक परिसर, 98 लाख के स्ट्रीट पोल विस्तार, 53 लाख के सांस्कृतिक भवन और 48 लाख रुपए लागत के अतिरिक्त कक्षों सहित 11 कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं 28 लाख के आकांक्षी शौचालय, 15 लाख की लागत से सीसी रोड और 7 लाख रुपए के सामुदायिक भवन सहित तीन कार्यों का भूमिपूजन किया गया।उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि डेढ़ वर्षों में गोबरा नवापारा को 23 करोड़ रुपए के विकास कार्य मिले हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा बदली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी सरकार की गारंटियों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने नगर के लिए 2 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा भी की और तत्काल प्रस्ताव भेजने को कहा।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार तेजी से विकास और सुधार के काम कर रही है। राजस्व विभाग में पारदर्शिता आई है और सभी कार्य लोक सेवा गारंटी में शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम में विधायक इंद्र कुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles