हर घर तिरंगा – हर दिल में भारत,स्कूल में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब,,भव्य तिरंगा यात्रा में छात्रों और शिक्षकों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश…

बिलासपुर :- आज़ादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा – हर दिल में भारत” अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, तालापारा रोड, अज्ञेय नगर, बिलासपुर में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। देशभक्ति की उमंग से सराबोर इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामे कदम से कदम मिलाकर देशप्रेम का अद्भुत संदेश दिया। यात्रा भारतीय नगर चौक से तालापारा तैयबा चौक होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। पूरे रास्ते छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत गाते और नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। राहगीरों ने भी तालियों और जयकारों से उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ भी बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस रैली में शामिल हुए। ऑफिस असिस्टेंट हेड विनोद शंकर यादव, एच.ओ.डी सैयद मुजाहिद अली, सीनियर कोऑर्डिनेटर दिलशाद नसरीन, वाइस प्रिंसिपल तरन्नुम निशा, शिक्षिका कुसुम टंडन, माधुरी डोडवानी, मीरा यादव समेत पूरे प्रबंधन ने छात्रों के साथ कदमताल किया। शिक्षकों की उपस्थिति से बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया।

रैली में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “सारे जहाँ से अच्छा” का जोशीला गायन किया। इस दौरान उन्होंने यह भी संदेश दिया कि तिरंगे के तीन रंग भारत की आत्मा के प्रतीक हैं — केसरिया साहस और बलिदान का प्रतीक, सफेद सत्य और शांति का प्रतीक तथा हरा समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने भाषणों और नारों के माध्यम से भारत के विकास और प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य का निर्माण युवाओं के हाथों में है और यदि आज से ही देशप्रेम और मेहनत का जज़्बा कायम रखा जाए तो आने वाला भारत नई ऊँचाइयों को छू लेगा। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह आयोजन केवल राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान भर नहीं है, बल्कि यह एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक भी है। तिरंगा हमारे देश की अस्मिता है, जो हमें हर परिस्थिति में एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। देशभक्ति से सराबोर इस तिरंगा यात्रा ने बिलासपुर की फिज़ाओं में वतनप्रेम की नई ऊर्जा भर दी। विद्यालय प्रबंधन और छात्र-शिक्षक परिवार का मानना है कि “हर घर तिरंगा – हर दिल में भारत” का यह संदेश समाज के हर कोने तक पहुंचे और भारत सदैव अखंड, मजबूत और गौरवशाली बना रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles