Homeहमर बिलासपुरसरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई ,चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी...

सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई ,चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी…

बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे की मांग पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक राहगीर पर धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना 19 अगस्त को उस वक्त हुई जब प्रार्थी राहुल श्रीवास अपने प्लेटिना मोटरसाइकिल से रतनपुर लौट रहा था। रास्ते में अशोक नगर सरकंडा के पास तीन युवकों ने उसे रोककर शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए किसी नुकीली वस्तु से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुजीत सिंह ठाकुर निवासी नूतन चौक सरकंडा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने सुजीत सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, वहीं दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments