

बिलासपुर :- जिले में अवैध मादक पदार्थों व प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री रोकने पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 44 मेडिकल दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान संचालकों को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दवा देने की सख्त हिदायत दी गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेशन सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में औषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर और थाना पुलिस की टीमें शामिल हुईं। चेकिंग के दौरान स्टॉक रजिस्टर की जांच कर मेडिकल संचालकों को प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री से दूर रहने की समझाइश दी गई।सिविल लाइन, सरकंडा, कोनी, तोरवा, तारबहार, सिटी कोतवाली, सिरगिट्टी और सीपत थाना क्षेत्रों की दुकानों में कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की विशेष जांच भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी, ताकि अवैध दवा कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।


