
बिलासपुर :- सीपत पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। ग्राम कौड़िया निवासी और थाना सीपत का गुण्डा बदमाश राजकुमार केवट पिता घनाराम केवट को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।आरोपी पिछले दो साल से फरार था और उसके विरुद्ध तीन स्थाई वारंट जारी थे।पुलिस के अनुसार आरोपी ने ग्राम कौड़िया के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र श्रीवास्तव के घर में घुसकर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा बजरंग राठौर के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी सहित अन्य मामलों में भी अपराध दर्ज थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई में आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।




