
बिलासपुर :- तखतपुर थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। देर रात कुछ युवकों ने गांव के उप सरपंच के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के साथ जमकर मारपीट की।हमले में उप सरपंच, उनकी पत्नी और घरवालों को गंभीर चोटें आईं। संजय यादव, अंकित यादव, महेश यादव, कमल यादव, रामअवतार यादव और तुलसी यादव को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है।घटना उस समय हुई जब उप सरपंच ने सरपंच के निर्देश पर डीजे बंद कराया। इससे नाराज गांव के ही बद्री, प्रेमचंद, उमेश, अभिषेक, लालू सहित अन्य युवकों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों ने आरोप लगाया है कि यह हमला पूरी योजना बनाकर किया गया था। गांव में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


