
बिलासपुर :- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुंगेली नाका स्थित ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अचानक हंगामा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से लौट रहे युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेकिंग की बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे प्रतिद्वंद्वी पक्ष के कुछ युवकों को चोटें आईं। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के नाम शेख ताहिर, मोहम्मद हसन, राजीव राज बघेल, प्रतीक लाल बघेल, आकाश मिश्रा और प्रांजल मसीह हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है।


